पुन्हाना: ईद से पहले पुन्हाना का बाजार हुआ गुलजार ,खरीदारी के लिए दुकानों पर लगी भीड़
Punahana, Nuh | Apr 8, 2024 सुबह होते ही बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचने शुरू हो जाते हैं और देर रात तक दुकानों पर खरीदारी करते रहते है। महिलाओं का श्रृंगार ,कपड़े और जूते की दुकानों पर सबसे अधिक रौनक दिखाई दे रही है। इस पर्व को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। दुकानदारों का कहना कि अभी से ही लोग ईद के लिए सामान खरीदने के लिए पहुंचे रहे हैं।