पुन्हाना: पुन्हाना मशीन चौक से बाइक हुई चोरी,केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Punahana, Nuh | Apr 8, 2024 पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक किशन सिंह निवासी होडल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह किसी काम से पुन्हाना आया हुआ था। बाइक को पुन्हाना के मशीन चौक पर खड़ा कर दिया। बाइक को अच्छी तरह से लॉक किया था। कुछ देर बाद जब वह अपना काम खत्म कर वापिस आया तो बाइक वहां से गायब दी। जिसे आस पास काफी तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।