पुन्हाना: गांव तिरवाड़ा में पशुपालक के घर से तीन बकरियां हुई चोरी, कार में डालकर ले गए चोर
Punahana, Nuh | Apr 9, 2024 पशुपालक अकबर पुत्र अशरफ निवासी तिरवाड़ा ने दी शिकायत में बताया कि वह पशुपालक है और गरीब व्यक्ति है। पशुपालन और खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन करता है। उन्होंने अपने घर के आंगन में बकरियां बांधी हुई थी। सोमवार की रात करीब 12:00 बजे 4 अज्ञात बदमाश एक बिना नंबर की बोलेरो कार मेआए और आते ही तीनों बकरियों को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गए।