पुन्हाना: कांग्रेस नेता व पुन्हाना ब्लॉक समिति चेयरमैन इरशाद हुसैन ने बिसरू रोड़ पर किया इफ्तार पार्टी का आयोजन,लोगों ने खोला रोजा
Punahana, Nuh | Apr 9, 2024 इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति, सौहार्द, अमन,चैन एवं भाईचारा का माहौल कायम होने की दुआ मांगी। इस मौके पर चेयरमैन इरशाद हुसैन ने दावत-ए- इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अतिथियों का दिल स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रोज़ा अल्लाह की ओर से मनुष्यों की प्रशिक्षण का माध्यम है। यह हमकों खुदा से करीब करता है।