श्रीमाधोपुर: रींगस अस्पताल के नए भवन का निर्माण जल्द शुरू, 28 करोड़ का बजट मंजूर
राजकीय उप जिला अस्पताल रींगस के नए भवन निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अस्पताल परिसर का सर्वे पूरा हो चुका है, जिसमें चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस नए भवन से चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार होगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।