परसिया: खिरसाडोह में सडक पार कर रहे बालक को बचाने में हुआ हादसा,पंचायत के सामने सडक पर घिसटे बाईक सवार, दो युवक गंभीर घायल
खिरसाडोह पंचायत के सामने सडक पार कर रहे बालक को बचाने के चक्कर में बाईक सवार गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों घायलों को परासिया अस्पताल में उपचार के बाद छिंदवाडा रिफर किया गया है। हादसा गुरुवार को शाम छह बजे का है। सात बजे उन्हे ंरिफर किया गया।भीमसेन निवासी युवक अजय कहार और मोहित कहार खिरसाडोह जा रहे थे।