बखरी: नगर परिषद वार्ड 17 मक्खाचक में अज्ञात लोगों ने घरों पर की पत्थरबाजी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
बखरी के नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 मक्खाचक में विगत 10 दिनों से अज्ञात लोगों के द्वारा मोहम्मद मोनाजिर के घर पर पत्थर बाजी की जा रही है। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि 10 दिनों से हम लोग भयभीत हैं तथा पत्थरबाजी की घटना से हमारे पड़ोसी के भी घरों के छप्पर और एस्बेस्टस फुट चुके हैं।अज्ञात लोगों का पता लगाने और कार्रवाई के गुहार लगाई है।