ऊन: श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शामली के गढ़ीपुख्ता में 2019 में हुए धर्मांतरण का मुद्दा उठाया
मंगलवार को श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणकुमार तोमर ने शामली जिले के गढ़ीपुख्ता में वर्ष 2019 में हुए धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने कथित तौर पर शिवम शर्मा से शाद मियां बने युवक का धर्मांतरण कराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और बताया कि धर्मांतरण के बाद एक हंसता खेलता परिवार खत्म हो गया है।