ब्यौहारी: देवलोंद पुलिस ने 15 नशीली सिरप जब्त की, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
शहडोल जिले के देवलोंद पुलिस ने शनिवार को लगभग 5:20 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि होटल शिवम स्वीट्स से पुलिस ने राजेश गुप्ता के कब्जे से 15 नग नशीली सिरप जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि जप्त की गई सिरप की कीमत 2925 रुपए है,इस कार्यवाही में थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही है।