कांके: समाहरणालय में एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Apr 7, 2026 समाहरणालय में एसएसपी राकेश रंजन ने वीसी के माध्यम से बैठक की, इस दौरान कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सोमवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि वीसी के माध्यम से हुई बैठक में 5 वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित कांडों की समीक्षा की गई। बैठक में आरोपियों की समय पर न्यायालय में पेशी और लंबित गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया।