लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रतिष्ठित ब्रांड द हेज़लनट फैक्ट्री (THF) का शुभारंभ हुआ, पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी ने अपनी पत्नी सीमा साहनी के साथ फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया, इस अवसर पर विधायक ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम में एयरपोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।