कैरो: कैरो प्रखंड में 10 करोड़ की जलापूर्ति योजना शोपीस बनी, 4 साल से बंद, 9 गांवों के 1600 परिवार प्रभावित
कैरो प्रखंड में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित ग्रामीण जलापूर्ति योजना वर्षों से बंद पड़ी है, जिसके कारण हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि योजना के ठप होने से नौ गांवों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार योजना को फिर से शुरू कराने की मांग उठाई