बरहट: गोली कांड के मामले में 7 सालों से फरार चल रहे एक आरोपी को मलयपुर पुलिस ने बख्तियारपुर से किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | May 21, 2024 मलयपुर थाने की पुलिस ने पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव से बीते 7 साल से गोलीकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य कुमार पिता अरुण सिंह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के रूप में हुई है। बता दें कि 7 साल पहले उक्त युवक द्वारा मलयपुर के एक युवक को गोली मारकर घायल किया गया था।