बरहट: गादी कटौना गांव से मलयपुर पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | May 19, 2024 मलयपुर थाने की पुलिस ने गादी कटौना गांव से दो चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गादी कटौना निवासी 20 वर्षीय रवीन कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक चोर गिरोह का सदस्य बाइक के साथ गादी कटौना गांव में छिपा है।