Public App Logo
Jansamasya
Bhagwantmann
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Pachu Bigha Nawada kakolat watter fall #sonusinghjournalist #pachubigha #shorts #kakolat #nawada

Nawada, Nawada | Jul 7, 2026

MORE NEWS

Kakolat waterfall Nawada, Pachu Bigha #sonusinghjournalist #kakolat #pachubigha #shorts #nawada

Kakolat waterfall Nawada, Pachu Bigha #sonusinghjournalist #kakolat #pachubigha #shorts #nawada

Nawada, Nawada | Jul 7, 2026

kakolat Jalprapat Family #kakolatwaterfall #kakolat #kahuara #pachubigha #sonusinghjournalist

kakolat Jalprapat Family #kakolatwaterfall #kakolat #kahuara #pachubigha #sonusinghjournalist

Nawada, Nawada | Jul 7, 2026

“सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित।

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 22 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया तथा शेष मामलों को आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया।

जनसुनवाई में थाना नारदीगंज अंतर्गत ग्राम मधुबन निवासी विलास यादव द्वारा मुआवजा भुगतान, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम पकरीबरावां निवासी पप्पू कुमार दास द्वारा जमाबंदी कायम करने, थाना मुफस्सिल अंतर्गत ग्राम अमेरिका बिगहा निवासी पुष्पा देवी द्वारा पारिवारिक विवाद तथा थाना नवादा सदर अंतर्गत नवीन नगर निवासी अमृत प्रसाद यादव द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों ने भी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय मिल सके।

इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

“सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 22 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया तथा शेष मामलों को आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया। जनसुनवाई में थाना नारदीगंज अंतर्गत ग्राम मधुबन निवासी विलास यादव द्वारा मुआवजा भुगतान, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम पकरीबरावां निवासी पप्पू कुमार दास द्वारा जमाबंदी कायम करने, थाना मुफस्सिल अंतर्गत ग्राम अमेरिका बिगहा निवासी पुष्पा देवी द्वारा पारिवारिक विवाद तथा थाना नवादा सदर अंतर्गत नवीन नगर निवासी अमृत प्रसाद यादव द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों ने भी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय मिल सके। इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 6, 2026