गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में शादी समारोह में LPG संकट पर सरकार सख्त, व्यावसायिक गैस आपूर्ति के निर्देश जारी
बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने शादी-विवाह के सीजन में एलपीजी गैस की संभावित कमी को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।गया समाहरणालय में विधि व्यवस्था एडीएम मो.शफीक ने शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। बताया कि शादी समारोह में घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने और व्यावसायिक गैस का ही उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।