भुसावर: भुसावर में घर-घर हुई गोवर्धन पूजा, गोबर से बनाई गई गिर्राज महाराज की प्रतिमाएं
कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। दीपोत्सव के तहत श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गाय के गोबर से गिर्राज महाराज की प्रतिमाएं बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।