वारासिवनी: नवागत थाना प्रभारी अनुप कुमार उइके ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनसंवाद को बताया पहली प्राथमिकता
थाना के नवागत थाना प्रभारी अनुप कुमार उइके ने पदभार ग्रहण कर कार्य शुरू कर दिया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण करना तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने की बात कही