फाजिल्का नगर कौंसिल की बैठक में सर्वसम्मति के साथ पारित किए गए 50 लाख रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव
--कौंसिल अध्यक्षा अनीता जैरथ की अध्यक्षता में संपन्न हई मासिक बैठक
फाजिल्का नगर कौंसल सुलझाएगी जिला बार एसोसिएशन दे नाल अपनी जगां दी लीज दा मसला
दो करोड़ रुपए की लेनदारी का मामला सुलझाने के लिए नगर कौंसिल जिला बार एसोसिएशन के साथ करेगी बैठक
फाजिल्का,11 नवंबर(सोनू वर्मा): नगर कौंसिल की मासिक बैठक कौंसिल की प्रधान अनीता जैरथ की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में कौंसिल के भाजपा बोर्ड के अलावा कांग्रेसी व आम आदमी पार्टी के पार्षद भी शामिल हुए। बैठक में 44 प्रस्ताव प्रवानगी के लिए रखे गए और सभी पार्टियों के पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिए। बैठक में कौंसिल के ईओ विक्रम धूड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान दास, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक जैरथ भी मौजूद रहे।
बैठक में शहर की मुख्य सड़कों के पैचवर्क के बाद अब वार्डों के अंदरुनी हिस्सों की सड़कों के पैच वर्क के लिए 10 लाख रुपए, सभी वार्डों में माइनर मरम्मत के कार्य के लिए 24 लाख सहित करीब 50 लाख रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। सबसे खास प्रस्ताव ये रहा कि नगर कौंसिल की ओर से जिला बार एसोसिएशन के वकीलों को उनके चैंबरों के निर्माण के लिए लीज पर दी गई जमीन के बकाया दो करोड़ रुपए की लेनदारी के मसले को सुलझाने के लिए जिला बार एसोसिएशन के साथ बैठक करने बारे विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा सैनिया रोड पर 13 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मेंटीनेंस के लिए 59.92 लाख रुपए का प्रस्ताव, वाटर सप्लाई वाले 12 ट्यूबवेलों के लिए ब्लीचिंग पाउडर व फिटकरी की खरीद के लिए 15.20 लाख रुपए के बजट का प्रस्ताव, वाटर सप्लाई एवं सीवरेज के हेवी मैटल टेस्ट के लिए 10 लाख रुपए, ट्यूबवेलों की पुरानी हो चुकी मोटरों को बदलने के लिए साढ़े 3 लाख रुपए का प्रस्ताव के अलावा कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में भाजपा पार्षद भोली रानी मोंगा, रमेश कटारिया, अंकुश फुटेला, निर्मल जसूजा, अनीता सचदेवा, टोनी नरूला, कांग्रेस पार्षद भजन लाल, रौमी फुटेला, राधेश्याम, अश्विनी कुमार, उपाध्यक्ष रानी देवी, आप पार्षद सुनील मैनी, सोमा रानी, रूपा रानी, पिंदर सिंह व कौंसिल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।