बंजरिया: भैंस चोरी कर ले जा रहे चोरों की पीकअप का टायर फटने से पीकअप पलटा, चोर भैंस और गाड़ी छोड़कर भागे
भैस चोरी कर पीकअप से ले जा रहे चोरों के पीकअप का टायर फट पलट गया जिसके बाद चोर पीकअप छोड़ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी व भैस को अभिरक्षा में ले ली है।साथ ही गाड़ी,इंजन व चेसिस नम्बर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार रात की है। एक भैंस सिसवनिया के अब्दुलरहमान का बताया जा रहा है। जो रात चोरी हुई बाकी दो भैस मालिको का पता पुलिस लगाने में जुटी है।