खरगापुर: खरगापुर नगर में थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ किया भ्रमण, अवैध गतिविधियों पर रखी गई निगरानी
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु खरगपुर थाना प्रभारी द्वारा खरगापुर नगर में पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण किया गया और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। भ्रमण के दौरान अवैध रूप से जमावड़ा काम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो इसकी समझाइस दी गई।