पटवन करने गए किसान के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल; दो आरोपी गिरफ्तार
नवादा (काशीचक)। काशीचक थाना क्षेत्र के डेढ़गांव निवासी किसान अनिल चौधरी के साथ पटवन करने के दौरान नयाडीह गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में अनिल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल की पत्नी जामुनी देवी ने काशीचक थाना में लिखित आवेदन देकर छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। घायल अनिल चौधरी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बौरी (काशीचक) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।
Nawada, Nawada | Jul 31, 2026