फुलवारी: गौरीचक में युवक का अपहरण कर शादी कराई गई, थाने में मामला दर्ज, परिजनों का बुरा हाल
गौरीचक के रहने वाले एक युवक का अपहरण कर उसकी जबरन शादी कर दी गई। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को गौरीचक लड़के के घर भेज दिया गया। लेकिन लड़के का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। लड़के के घर वालों ने नई नवेली दुल्हन को भी घर में जगह नहीं दी। शनिवार को इस मामले में गौरीचक थाने में मामला दर्ज कराया गया है।