बक्सर: डीएम-एसपी की मौजूदगी में मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई
Buxar, Buxar | Jul 1, 2025 मुहर्रम को लेकर डीएम डॉ० विद्या नन्द सिंह एवं एसपी शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों के द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर अपने-अपने सुझाव डीएम, एसपी के समक्ष रखा गया एवं विमर्श किया गया। डीएम ने इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।