पेटलावद: पेटलावद में शासकीय महावीर महाविद्यालय में माटी गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
झाबुआ जिले के पेटलावद स्थित शासकीय महावीर महाविद्यालय में माटी गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नर्मदा समग्र के संयुक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के अनुकूल माटी गणेश बनाने की कला सीख़ी।