हथुआ: लायंस क्लब मीरगंज ने मजदूर दिवस पर श्रमिक भाइयों को किया सम्मानित
मीरगंज। शुक्रवार को 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस' के अवसर पर लायंस क्लब मीरगंज द्वारा एक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर क्लब के सदस्यों ने स्टेशन रोड स्थित गिट्टी, बालू और सीमेंट डिपो पर पहुंचकर वहां पसीना बहाने वाले मजदूर भाइयों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन धनंजय यादव ने किया।