नैनीताल: भवाली कन्या पूजन के बाद मूसलाधार बारिश के बीच मां नंदा-सुनंदा का डोला देवी मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकाला
भवाली कन्या पूजन के बाद मूसलाधार बारिश के बीच मां नंदा-सुनंदा का डोला देवी मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। नंदा-सुनंदा के जयकारों के बीच शोभायात्रा देवी मंदिर से चौराहे की तरह बढ़ी। इसके बाद नैनीताल रोड होकर हितेश साह, दिवाकर साह, रोहित साह ने होटल यथार्थ इन में शोभायात्रा का स्वागत किया।