नैनीताल: तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र में हुआ भूस्खलन, बिजली का पोल झूला
तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र में भूस्खलन, बिजली का पोल झूला नैनीताल। तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र में भूस्खलन के चलते एक बिजली का पोल टेड़ा हो गया है। वहीं भूस्खलन के चलते राहगीरों व मकानों को खतरा हो रहा है। जानकारी देते हुए नगर पालिका के पूर्व सभासद डीएनए भट्ट ने बताया कि कृष्णापुर के रिआयसी इलाके में दुर्गापुर चुंगी के पास पहाड़ी में भूस्खलन हुआ है।