नैनीताल: जिले के 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 14 सितंबर को रहेंगे बंद, ऑनलाइन लेनी होगी कक्षाएं
जिले के 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 14 सितंबर को बंद रहेंगे। बता दें राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जिले में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन नैनीताल की ओर से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।