मैनपुरी: कुर्रा थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
कुर्रा थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर गांव के दबंगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़ित युवती ने कुर्रा थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की है। दबंगों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।