मैनपुरी: भोगांव पुलिस ने 3 क्विंटल 18 किलो गांजे के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर मुखवीर की सूचना पर पर भोगांव पुलिस ने बरधनिया चौराहे के पास स्तिथ ट्यूबेल के पास से 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 80 लाख रुपए कीमत का 318 किलो गांजा बरामद हुआ है। वहीं पकड़े गए अभियुक्त को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता कर गांजा तस्करों के चेहरे मीडिया के सामने बेनकाब किए है।