मैनपुरी: एसपी सिटी की ओर से थाना दन्नाहार का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का लिया जायजा
बुधवार को थाना दन्नाहार में SP सिटी राहुल मिठास पहुंचे, जिन्होंने रूटीन के तहत थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया है। उन्होंने थाने में मैश, मालखाना समेत शस्त्रागार का निरीक्षण किया है।उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से की गई तैयारी का जायजा भी लिया है।