मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में सड़क हादसे में ट्रक चालक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
कन्नौज के ग्राम नंदपुर खिरिया निवासी सुनील कुमार पुत्र आत्माराम टेलर ट्रक में माल भरकर पंजाब जा रहा था। जैसे ही बीती शाम लगभग 7:00 बजे कुरावली बाईपास के पास पहुंचा तभी उसके आगे एक कंटेनर चला था जिसने अचानक से बिना इंडिकेटर दिए कंटेनर को मोड़ दिया। जिसकी वजह से टेलर ट्रक कंटेनर में जा घुसा और चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।