मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में बाइक का टायर फटने से बाइक पर सवार दो मासूम हुए घायल, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई किया रेफर
कुर्रा क्षेत्र के नगला अनी निवासी देशराज अपनी पत्नी और 7 वर्षीय जुड़वा हितांशु और दीपांशु के साथ बाइक से मैनपुरी से घर वापस जा रहा था। और जैसे ही परिगमा भट्टे के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक का टायर फट गया। जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई रैफर किया है।