डिंडौरी: शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पड़रिया कला स्कूल खुलने के निर्धारित समय के बाद भी रहा बंद, शिक्षक दी सफाई
पड़रिया कला गांव का शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय स्कूल खुलने के निर्धारित समय के बाद भी बंद रहा शिक्षक विद्यालय समय पर नहीं पहुंचे जिसके चलते बच्चे स्कूल के बाहर खेलते रहे । विद्यालय लेट खुलने को लेकर शिक्षक अर्जुन कुदवे ने सफाई देते हुए मंगलवार सुबह लगभग 11:00 जानकारी दी और बताया कि बारिश के मौसम के चलते आने में विलंब हो गया लेकिन स्कूल रोज आते है।