परैया: मंझीयावां में पैक्स चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी के साथ सुरक्षा बल रहे मुस्तैद
Paraiya, Gaya | Jun 3, 2026 परैया प्रखंड के मध्य विद्यालय मंझीयावां में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। विद्यालय में बने 3 मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी सुरक्षा बल के साथ तैनात रहे। वहीं टिकारी SDM प्रवीन कुंदन व SDPO सुशांत कुमार चंचल ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया संचालित की जायेगी। जिसके बाद रात्रि में मतगणना होगी।