खाजूवाला थानाक्षेत्र के चक 4 एमकेपी निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने खाजूवाला थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। मृतक के पिता मोतीलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र तरुण कुमार उर्फ तनुराम नायक मानसिक रूप से बीमार था। मानसिक स्थित खराब के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।