नालागढ़: नालागढ़ में तेंदुए की दस्तक, ग्रामीण सतर्क
नालागढ़ के कुछ गांवों में तेंदुआ देखे जाने की घटना को लेकर वन विभाग ने पिंजरे लगाए और ग्रामीणों को पम्फलेट बांटकर सतर्क किया। डीएफओ अंशुल जैन ने घबराने की बजाय सावधानी बरतने और जानकारी तुरंत देने की अपील की।