बिक्रमगंज: बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में अवैध पशुओं से लदा ट्रक किया गया जब्त, SDM की कार्रवाई में दो गिरफ्तार
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में 28 अवैध रूप से पशुओं को ले जा रहे एक ट्रक को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बुधवार को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद ट्रक और उसमें लदे पशुओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को 1 बजे एसडीएम दिलीप कुमार क्षेत्र के खैरा भूधर इलाके में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान यह करवाई किया है।