कैरो: लोहरदगा के बाजारों में चलंत लोक अदालत, लोगों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता व अधिकारों की जानकारी।
नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देशानुसार रविवार दोपहर 1: 30 बजे लोहरदगा के विभिन्न बाजारों में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।