सीतापुर: दहेज में कार न मिलने पर ससुराल में बहू की हत्या, मायके वालों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अकबरपुर कला गांव में दहेज में कार और ₹200000 न मिलने पर ससुराल में बहू की हत्या कर दी गई थी मामले में पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक महिला वंदना के शव को मायके वालों को सौंप दिया था मायके वाले मृतक महिला का शव लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे और शव को रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे।