सादाबाद: प. बंगाल में भाजपा की जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने बिसावर में जुलूस निकालकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी चलाकर मनाया जश्न
प.बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत से पूरे देश के भाजपाइयों में खुशी की लहर है। हाथरस जनपद में भी कल से ही भाजपाइयों के द्वारा जगह जगह जश्न मनाया जा रहा है। सादाबाद के बिशावर में प्रधान पति जगवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों के द्वारा पूरे कस्बे में जुलूस निकाला गया और आतिशबाजी चलाई। साथ ही मिठाई बांटकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जस्न मनाया है।