शिवपुरी नगर: सेना के सम्मान में शिवपुरी में निकली तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हुए शामिल
ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना द्वारा की गई कार्यवाही के बाद सेना के सम्मान में आज शिवपुरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा तात्या टोपे स्मारक से शुरू हुई और माधव चौक चौराहा पर जाकर रैली का समापन हुआ। हाथ में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति तारों के साथ पूरी टीम निकली।