एटा:केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के अवागढ पहुंचने पर भव्य स्वागत
अवागढ नगर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 195 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई और विशाल शोभायात्रा निकाली गई!
शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल जलेसर रोड से शुभारम्भ होकर समूचे नगर अवागढ क्षेत्र में भृमण करते हुए एटा रोड स्थित पचौरी फार्म हाउस पर पहुंची जहां पर सभी आगंतुक अतिथिगण का स्वागत सत्कार किया गया!
केन्द्रीय मन्त्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे!
पचौरी फार्म हाउस अवागढ पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा विधायक एटा सदर विपिन वर्मा डेविड सहित तमाम गणमान्य अतिथिगण का स्वागत सत्कार कमेटी द्वारा किया इस दौरान कार्यक्रम का संचालन डाॅक्टर राजपाल सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी द्वारा की गई!
आयोजक रघुवीर सिंह लोधी,संयोजक एडवोकेट हरी शंकर वर्मा,उपाध्यक्ष दिनेश लोधी,महामंत्री मुनेश लोधी,संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी,कुंवर पाल लोधी,अमर पाल सिंह लोधी,सतीश लोधी,योगेश राजपूत आनंदपुर,राहुल राजपूत,कमलेश राजपूत,किसान नेता तेजसिंह वर्मा,मानवेंद्र लोधी समाज सेवी,रविकांत लोधी गहराना,रोहित राजपूत,सोनू अध्यापक,बलदेव लोधी,निर्देश लोधी नीतू एडवोकेट,डाॅक्टर राजवीर सिंह आनंदपुर वाले,अतर सिंह राजपूत सहित तमाम लोधी समाज के लोगों की मौजूदगी रही!
मंच पर पहुंचे एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने व केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने समाज की जागरूकता व शिक्षा को लेकर उपस्थित जनों को जागरूक किया वहीं आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा को विभिन्न समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौंपकर समस्याओ के समाधान की मांग की गई और मंच पर विराजमान वीरांगना अवंतीबाई स्वरूप बालिका को तलवार व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया!
Jalesar, Etah | Aug 25, 2026