अशोक नगर: अग्रवाल होटल के पास से युवक लापता कोतवाली पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
अशोकनगर शहर के गंज क्षेत्र स्थित अग्रवाल होटल के पास से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र मान सिंह जाटव निवासी रूपनगर बहेरिया थाना ईसागढ़ ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।