देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पुलिस के मुताबिक, नितिन कुमार और उसके बेटे रोहित पर गौरव के साथ मारपीट और घातक हथियार से हमला करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय गौरव की कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और FSL टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
#Dehradun #DehradunNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #RaipurPolice #TarlaAdhoiwala #CrimeNews #MurderCase #FamilyDispute #WallDispute #ViolentClash #YouthDeath #PoliceInvestigation #FSLTeam #ForensicInvestigation #CoronationHospital #BNS #PoliceAction #CrimeUpdate #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #DehradunCrime #UttarakhandPolice #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews