बरेली: बरेली में फर्जी लेबल का खेल बेनकाब, गोयल फूड्स पर छापा, 249 तेल के टीन किए गए सीज
बरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत पर गोयल फूड्स के गोदाम में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। जांच में बिना वैध गोदाम लाइसेंस रीपैकिंग, अधूरी निर्माता जानकारी और बैच नंबर के बिना 249 रिफाइंड तेल के टीन मिले। 3,729 किलो तेल (कीमत ₹5.59 लाख) सीज कर नमूने जांच को भेजे गए। रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई होगी।