लोहरदगा: अटल भवन में संगीता कुशवाहा ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का दायित्व संभाला, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
लोहरदगा भाजपा नगर मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता कुमारी कुशवाहा के पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को शाम करीब 4:30 बजे अटल भवन में किया गया। कार्यक्रम निर्वाचित अध्यक्ष संगीता कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उमेश प्रसाद कांस्यकार ने लोहरदगा में भाजपा की सफलता