लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती का 183वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 30 लोगों ने कराई जांच
चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती के तत्वावधान में 183वें साप्ताहिक रविवार को सुबह 7:30 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी एवं सहसचिव सूरज साहू ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।