लोहरदगा जिला के कुड़ू ब्लॉक मोड़ के समीप रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क पर चल रहे एक राहगीर को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बोलेरो ने दुकान पर बैठे दुकानदार जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे दुकान से जा टकराया । हादसे में दुकानदार सतेंद्र प्रसाद (पिता—सुरेश साहू) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।